आधार कार्ड में संशोधन कराना चाहते हैं | घर बैठे तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें

https://technoshubhamhindi.blogspot.com/2022/02/--------------%20.html?m=1

नमस्कार दोस्तों आज के इस आर्टिकल में मैं आपको बताने वाला हूं कि घर बैठे ही आप अपना आधार संशोधन कैसे कर सकते हैं अपने मोबाईल फोन से ही केवल 50 रूपए में किसी भी प्रकार का सुधार करा सकते हैं जैसे आपका नाम, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, पता इत्यादि जानकारी को अपडेट कर सकते हैं दूसरे शब्दों में कहें तो बदल सकते हैं

आधार कार्ड संशोधन कराने से पहले मैं आपको बताना चाहता हूं कि आप अपने आधार में जो कुछ भी सुधार करेंगे उसके लिए आपको केवल 50 रूपए सुधार शुल्क पे करना होगा जोकि आप आनलाईन पे कर सकते हैं

आनलाईन आधार कार्ड में नाम कैसे बदलें ?

दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड पर अपना नाम बदलना चाहते हैं तो इस लिए आपको आगे बताया गया मैथड फाॅलो करना होगा आधार कार्ड में अपना नाम सही करने के लिए 

1. सबसे पहले आपको ssup.uidai.gov.in पर जाना है इसलिए आप लिंक पर क्लिक करें
2. यहां प्रोसीड तो अपडेट आधार का ऑप्शन दिखेगा इस पर क्लिक करें।
3. इसके बाद आपके ‌सामने नया पेज खुल जायेगा 
यहां आपको अपने आधार कार्ड का 12 डिजिट नंबर से लॉग-इन करना है
4. उसके बाद स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा को फिल करें और Send OTP पर क्लिक करें, जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी पहुंच जाएगा।
5. OTP को डालने के बाद आपके ‌सामने एक नया पेज खुल जायेगा जिसमें आपको अपनी पर्सनल डीटेल्स जैसे अपना नाम, पता, डेट ऑफ बर्थ, जेंडर, इत्यादि जानकारी  देना है|
6. अब अपना नाम बदलना चाहते हैं या कुछ सुधार करना चाहते हैं तो Name पर क्लिक करें आपको जो कुछ बदलाव करना है वह करके सम्मिट करें 
7. यहां पर सभी डिटेल्स देने के बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नम्बर पर OTP आएगा उसे ‌भरे और वेरीफाई करें उसके बाद सेव चेंज पर क्लिक कर दें

इसके बाद आप देखेंगे कि आनलाईन आपका नाम अपडेट होने के बाद सही हो जाएगा

https://technoshubhamhindi.blogspot.com/2022/02/--------------%20.html?m=1

Aadhaar Card में ऑनलाइन एड्रेस कैसे बदलें ?

दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड के एड्रेस को बदलना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आगे बताया गए मैथड फाॅलो करना है

1. सबसे पहले आपको UIDAI की वेबसाईट के लिंक, https://uidai.gov.in/ पर क्लिक करें और Update Aadhaar पर क्लिक करें|
2. अपना पता बदलने के लिए आपको Update Address in Your Aadhaar पर क्लिक करें
3. आपके ‌सामने एक नया पेज खुल जायेगा फिर ड्रॉपडाउन मेनू से 'आधार अपडेट करने के लिए आगे बढ़ें' पर क्लिक करें
4.अब आपके ‌सामने एक नया पेज खुल जायेगा जिसमें आप आपने आधार कार्ड के एड्रेस को बदल कर सेव चेंज पर क्लिक करके सही कर सकते हैं

इसके बाद आप देखेंगे कि आनलाईन आपका एड्रेस अपडेट होने के बाद सही हो जाएगा

Aadhaar Card में डेट ऑफ़ बर्थ और जेंडर कैसे बदलें ?


दोस्तों अगर आप अपने आधार कार्ड में डेट ऑफ़ बर्थ व जेंडर में से किसी एक को या दोनों को बदलना चाहते हैं तो आपको इसके लिए आगे बताया गया मैथड फाॅलो करना होगा|

1. सबसे पहले आपको ssup.uidai.gov.in पर जाना है इसलिए आप लिंक पर क्लिक करें 
2. उसके बाद आपको 'Proceed to update Aadhaar' का विकल्प चुनें।
3. इसके बाद आपके ‌सामने नया पेज खुल जायेगा 
यहां आपको अपने आधार कार्ड का 12 डिजिट नंबर डालें और कैप्चा कोड को वेरीफाई करें।
4. इसके बाद आपको Send OTP पर क्लिक करें और आपके आधार से लिंक मोबाईल नम्बर पर OTP आयेगा उसे यहां पर भरकर और लॉगिन पर क्लिक करें।
5. अब यहां पर आपको डेट ऑफ़ बिर्थ व जेंडर में से जो भी चेंज करना है उस पर क्लिक करें 
6. अब आपके ‌सामने एक नया पेज खुल जायेगा जहां पर आप अपने डेट ऑफ़ बर्थ व जेंडर में से जो भी बदलना है उसे बदलें 
7. बदलने के बाद आपको UPDATE पर क्लिक करना है  

दोस्तों इस तरह से आप बेहद आसानी से बिना किसी ग्राहक सेवा केंद्र पर जाएं, घर बैठे ही अपना आधार कार्ड सही कर सकते हैं|


एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ